Monday, May 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

कंप्यूटर शिक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता -रितिका जिंदल 

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 09, 2024 08:02 PM
चंबा,
 
आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में  शिक्षा खंड पांगी के अंतर्गत उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में घाटी के विद्यालयों की उपलब्धियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
 इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल नॉलेज ) में निपुण बनाने पर बल दिया उन्होंने विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में उपकरणों में बढ़ोतरी करने निर्देश भी दिए। आवासीय आयुक्त ने अध्यापकों को विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास हेतु शिक्षा के साथ साथ अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियाँ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों का कौशल विकास करने हेतु कंप्यूटर की शिक्षा हेतु विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा की घाटी के अधिकतर विद्यालयों में कंप्यूटर  प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है व जो विद्यालय कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं से वंचित हैं वहाँ जल्द ही कम्प्यूटर लगवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों को अपना कैरियरर चुनने के लिए समय समय पर उनकी कॉउंसलिंग की जाए व उन्हें अन्य गतिविधियों जैसे खेल, संगीत, कला आदि से जोड़ने के लिए प्रेरित किया  जाए।
  बैठक में घाटी के समस्त उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 
विद्यार्थियों के लिए स्कूल की वर्दी का निर्धारण भी किया गया व घाटी के सभी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में एक समान स्कूल की वर्दी लगवाने का निर्णय लिया गया। 
 
बैठक में उपमंडलाधिकारी पांगी रमन घरसंगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
दिव्यांग जनों के सुगम्य वातावरण बनाने का है हर प्रयास :- बीजू हिमदल सरकारी व निजी रोजगार के दरवाजे खोलेगी कांग्रेस सरकार :- मुकेश मोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां एक नहान तो दूसरी मंडी : बिंदल सतलुज नदी के पानी में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला वाहर पीएम श्री विद्यालय आनी में शिवानी हेड गर्ल तथा नीरज हेड बॉय निर्वाचित  दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री भाजपा की रैलीयां फ्लॉप शो, जनता को नहीं लुभा पा रहे BJP के जुमले:  संजय अवस्थी भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक ने सोलन ज़िला में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल 
-
-
Total Visitor : 1,65,23,080
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy